Janmashtami 2023 Mathura Vrindavan Date

janmashtami 2023 Mathura Vrindavan: जय कन्हैया लाल की…देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के करोड़ों भक्तों के लिए जन्माष्टमी का त्यौहार नया उत्साह और उमंग लेकर आया है। घर-घर पकवान बनना शुरू हो गए हैं। बाजारों में जन्माष्टमी की धूम मची है। कान्हाजी के जन्मोत्सव पर हर घर रोशन है। हालांकि लगभग हर त्यौहार की तरह ही जन्माष्टमी को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई थी।

कुछ लोग कह रहे हैं कि ये 6 सितंबर तो कुछ 7 सितंबर को इसे मनाने की बात कर रहे थे। मथुरा वृंदावन में मनाई जाने वाली सही तिथि जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहां 7 सितंबर को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसी दिन लोग व्रत रखेंगे। वैष्णव जन इसे 7 सितंबर को मनाएंगे। द्वारकाधीश और बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात 12 बजे होगा।

एडवाइजरी जारी 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा वृंदावन में आम दिनों की तुलना में भारी भीड़ हो गई है। ऐसे में सभी होटल धर्मशाला बुक हो चुके हैं। अपने कान्हा की एक झलक पाने का लालायित भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत छोटे बच्चों को साथ न लाने की सलाह दी गई है। मंदिर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पट सुबह 7.45 बजे खुलेंगे। श्रृंगार आरती 7.55 बजे होगी। जबकि 11.55 बजे राजभोग आरती होगी। 12 बजे पट बंद कर दिए जाएंगे।

इसके बाद शाम 5.30 बजे पट खुलेंगे। 9.25 मिनट पर शयनभोग आरती की जाएगी। फिर 9.30 बजे पट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद रात 12 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। 8 सितंबर को रात 1.45 पर मंदिर खुलेगा फिर 1.55 पर मंगला आरती के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *