पटना: होली नजदीक आते ही सब जगह इसकी खुशबू फैलने लगी है। ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी होली की धमक देखी जा सकती है। होली को लेकर कई नए गाने रिलीज हो रहे हैं। जो धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। इसी तरह का एक गाना हाल ही रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह और डिंपल सिंह अपने डांस का कातिलाना अंदाज दिखाते नजर आ रहे हैं।
ब्लैक कलर की चोली में डिंपल सिंह ने लगाई आग
‘चोलिया चोट लाइला ये पहुना’ गाने में डिंपल सिंह ब्लैक कलर की चोली में आग लगाती नजर आ रही हैं। वह पूरे सॉन्ग में इतनी सेक्सी लग रही हैं कि उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। पवन सिंह के साथ उनकी कैमिस्ट्री कमाल लग रही है। होली के इस गाने को महज 2 दिन में 7.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जिससे इसकी पसंद का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस गाने के सिंगर पवन सिंह और शिवानी सिंह हैं। लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। बहरहाल, इस गाने ने इंटरनेट पर धमाका मचा रखा है। हो भी क्यों न गांव, देहात और शहरों में होली का धमाल जो मचने वाला है।
कब है होली?
इस बार होलिका दहन के समय भद्रा नहीं है। इस बार भद्रा 6 मार्च की शाम 4:17 से 7 मार्च की सुबह 5:16 तक रहेगी। यानी होलिका दहन के दिन सुबह ही भद्रा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:24 से रात 8:51 तक रहेगा, जिसकी अवधि 2 घंटे 27 मिनट तक रहेगी।