New Bhojpuri song 2023

New Bhojpuri Song 2023 Katab Taren Se Neetu Yadav: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ प्रियंका सिंह चौहान और नीतू यादव का नया गाना ‘कटब टरेन से’

भोजपुरी संगीत जगत में सिंगर प्रियंका सिंह चौहान अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीत रही हैं तो वहीं उभरती एक्ट्रेस नीतू यादव के अपनी शानदार अदायगी से सबका मन मोह रही हैं। दोनों सिंगर-एक्ट्रेस की जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘कटब टरेन से’ आडियंस के बीच आ गया है।

जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गाने की मेकिंग बहुत शानदार की गई है। इसका लोकेशन काफी रिच है। वीडियो में दिखाया गया है कि युवा पत्नी नीतू यादव अपने हैंडसम पति की बेवफाई से परेशान हो गई है और उसके दोस्तों के सामने ही झड़प करते हुए धमकी देते हुए कहती है कि ‘हम मरी तोहरा पे, तू अउर केहू पे मरेला, कवन सवतिया मरलेस मतिया, दिन पे दिन तू बिगड़ेला, प्यार जदि हमरा से करबा ना चैन से, सूति के पटरिया पे कटब टरेन से…’

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘कटब टरेन से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर प्रियंका सिंह चौहान के सुर पर इस गाने में एक्ट्रेस नीतू यादव ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है। उनका डांस मोमेंट देखते ही बनता है। इस गाने को गीतकार आदर्श लाल यादव के लिखे गीत को संगीतकार अशोक राव ने मधुर संगीत दिया है। मिक्स मास्टर  जीतू शर्मा ने किया है। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, एडीटर मीत जी हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *