पटना: होली नजदीक आते ही इसका खुमार छाने लगा है। भोजपुरी के सिंगर्स एक से बढ़कर एक होली के गाने रिलीज कर रहे हैं। अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर में अपना नाम शामिल करने वाले सिंगर नवरत्न पांडेय का का भी नया गाना रिलीज हो चुका है। जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा जाता है। उनका कोई ना कोई वीडियो गाना इंटरनेट पर छाया रहता है। ऐसे में अब उनका नया वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी है। अपने नए गाने को एक्टर ने सिंगर अनुपमा यादव के साथ गाया है, जो कि बवाल मचा रहा है। इस गाने के बोल ‘अबीर’ है। इसके वीडियो में एक्टर के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस सबकुछ देखते ही बन रहे हैं। गाने के रिलीज होते ही इसे लाखों दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
कोमल सिंह ने इंडस्ट्री में मारी एंट्री
भोजपुरी गाना ‘अबीर’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि भोजपुरी की नई दिवा कोमल सिंह ने इंडस्ट्री में एंट्री मारी है, जिनके साथ नवरत्न की केमिस्ट्री फ्रेश और कमाल की लग रही है। दर्शकों को ये गाना भी बेहद पसंद आ रहा है और इन दोनों की केमिस्ट्री भी उन्हें खूब भा रही है। इस गाने में नवरत्न के साथ साल 2022 में हिट पर हिट देने वाली सिंगर अनुपमा यादव की आवाज है, अनुपमा यादव के अब तक गाये सभी गाने मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धमाल मचा रहे हैं।
नवरत्न और कोमल सिंह होली के रंग में सराबोर
इस गाने में नवरत्न और कोमल सिंह नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री सभी को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। इस गाने में नवरत्न गेट हुए कहते हैं कि होली की हवा सतावत हो…रंगवा अबीर नहीं भावत हो…। इस पर कोमल जवाब में महती है कि हमरा नींद नहीं आबे रात भरसे .. भेज दी अबीर सइयां कोरियर से… ना तो भाग जाई फागन में घर से…। दोनों होली के रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने प्रस्तुत किया है
सिंगर नवरत्न पांडेय और अनुपम यादव के नया गाना ‘अबीर’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने प्रस्तुत किया है। इसके लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं, वही इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया हैं। इसका निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके निर्देशक भोजपुरिया हैं। इसकी कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है। इसकी मिक्स एंड मास्टर जीतू शर्मा हैं। गाने को एडिट पंकज सॉ(वुडपेकर्स वी), डीआई रोहित सिंह का हैं।