Tur Deb Pichkari, Navratan Pandey, Neha Raj, Komal Sing, Bhojpuri Holi Song 2023

पटना: होली का त्यौहार नजदीक आते ही अबीर गुलाल की खुशबू बिखरने लगी है। माहौल सब ओर रंग से सराबोर हो रहरा है। जब महीना फागुन का हो और भोजपुरी गाना रिलीज न हो ऐसा कैसे हो सकता है।

मियां-बीवी की प्यार भरी तू-तू मैं-मैं

होली के खास मौके पर भोजपुरी की सुपरसिंगर नेहा राज और गायक नवरत्न पांडेय का होली भोजपुरी गाना ‘तुर देब पिचकारी’ रिलीज हो चुका है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के चैनल से जारी किया गया। गाने में नवरत्न पांडेय का साथ अभिनेत्री कोमल सिंह ने दिया है। गाने में दोनों के बीच केमेस्ट्री बेहद ही खास लग रही है। गाने को बड़े ही मस्ती माजक भरे अंदाज में शूट किया गया। जहां होली के रंगों के साथ साथ मिया और बीवी की प्यार भरी तू तू मैं मैं सुनने को दिखाई दे रही है।

हमरे को माना करके करेला हो तांग हो 

नवरत्न कहते हैं कि सब के डाले अपने मेहर के रंग हो… हमरे को माना करके करेला हो तांग हो…। इस पर कोमल जवाब देती हुई कहती हैं कि नशेमा चूर होके आइला घर रे… मन केहे दिही गारी… ए सइयां तुर देब पिचकारी तोहरी पिचकारी…ए सइयां तुर देब पिचकारी तोहरी पिचकारी.. फागुन में न रंग देब सारी…।

हरे रंग की साड़ी में कोमल सिंह ने ढाया कहर

गाने में हरे रंग की साड़ी में कोमल सिंह बहुत ही कमाल की लग रही हैं। वही नवरत्न पारंपरिक कुर्ता पजामा पहने हुए है। गाने में बैकग्राउंड डांसरों का भी भरपूर उपयोग किया गया। गाने में नेहा राज की आवाज भी अपना दमखम दिखने से पीछे नहीं हट रही है। नेहा राज ने बहुत कम समय मे इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जिसके दम पर वे किसी भी गाने को सुपरहिट बना सकती हैं।

नवरत्न पांडेय और नेहा राज सिंगर 

‘तुर देब पिचकारी’ सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने प्रस्तुत किया है। इसके सिंगर नवरत्न पांडेय और नेहा राज हैं। गाने को कोमल सिंह पर फिल्माया गया है। वही इसके लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। इसके कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। गाने का मिक्स एंड मास्टर राज शर्मा हैं। गाने को एडिट दीपक पंडित, डीआई कॉलरिस्ट रोहित सिंह , आशीर्वाद माता पिता का है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *